Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश

0
189
Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश

आईएमडी ने पूरे हरियाणा में मौसम खराब रहने की दी चेतावनी
Chandigarh News, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से सुबह सवा 11 बजे तक के लिए 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने आज पूरे हरियाणा में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। सोनीपत में तेज बारिश के चलते गलियों में जलभराव हुआ है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी यही हाल है। फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर खतरे निशाने से करीब 2 फुट नीचे है।

इन जिलों में भी हो सकती है बारिश

कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े : हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन बने आरसी मिश्रा

यह भी पढ़े : शराब के नशे में धुत युवक ने कुरुक्षेत्र से रोडवेज की बस चुराई