HBSE Board Result 2025 : HBSE बोर्ड द्वार 12 मई तक परिणाम घोषित किये जाने की आशंका

0
144
HBSE board is expected to declare the result by 12th May
HBSE बोर्ड।

HBSE Board Result 2025 : अगर अपने भी अपने बोर्ड की परीक्षा HBSE बोर्ड से दी थी और इंतज़ार में बैठे हो अपने परिणाम के तो आपको बता दे की HBSE अब जल्द ही अपने नतीजे घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं के नतीजे 12 मई को घोषित किए जा सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित होने की संभावना है तो सभी विद्यार्थी अपना धैर्य बनाये रखे और हर एक जानकरी पाने के लिए आप HBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव रहे।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र bseh.org.in पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। आपको बता दें कि इस साल एचबीएसई डेटशीट 2025 के तहत कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल को खत्म हुई थीं, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।

कैसा रहा था पिछले साल रिजल्ट?

पिछले साल 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 85.31 फीसदी रहा था। 105993 छात्रों में से 93,418 पास हुए थे। 107511 में से 88,718 छात्र पास हुए थे। वहीं, 12वीं के रिजल्ट में 95.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल 286714 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम 2025

  • सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर “हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025” या “हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद छात्रों को सभी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी।
  • हरियाणा कक्षा 10 परिणाम 2025 या कक्षा 12 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

HP Board Result 2025 : जल्द ही जारी किया जा सकता HP बोर्ड द्वारा अपना परिणाम,पढ़े पूरी खबर :