
कहा- मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है, मेरे लिए ब्राह्मण समेत सभी समाज आदरणीय
Vipul Goyal, (आज समाज), फरीदाबाद: हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर कैबिनेट मंत्री ने खेद भी प्रकट किया। दरअसल कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 19 सितंबर को फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित अपने आॅफिस में एक प्रेसवार्ता बुलाई थी।
प्रेसवार्ता के जरिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पंचकूला में 22 सिंतबर को मनाई जाने वाली महाराजा अग्रेसन जंयती के बारे में बता रहे थे। प्रेसवार्ता खत्म होने बाद किसी रिपोर्टर ने मंत्री से मजाकिया अंदाज में कहा कि अब तो ब्राह्मण और बनिया सब एक जैसे ही हैं।
रिपोर्ट के सवाल के जवाब में कहा टेस्टिंग स्टिक
इस पर मंत्री ने कहा कि ब्राह्मणों को तो भैया जिमाने (खाना खिलाना) को हम कुछ भी कर दें। अच्छा हो, बुरा हो, हमें तो पंडित जी ही जिमाने। कहते हैं ना टेस्टिंग स्टिक पहले इन्हे खिलाओ। इसके बाद मंत्री समेत तमाम लोग जोर से हंस पड़े? मंत्री विपुल गोयल के साथ हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री राजेश नागर भी बैठे थे, जो उनकी बात पर खुल हंसते है।
ब्राह्मण समाज में नाराजगी देख मंत्री ने किया खेद प्रकट
जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो ब्राह्मण समाज में नाराजगी दिखी। इसके बाद 20 सितंबर को मंत्री ने एक वीडियो जारी कर खेद भी प्रकट कर दिया। इसमें मंत्री गोयल ने कहा कि मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। मेरे लिए ब्राह्मण समेत सभी समाज आदरणीय हैं। इस वीडियो में मंत्री राजेश नागर भी साथ बैठे हैं।
हमेशा मिलता रहा ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद
विवाद बढ़ता देख मंत्री ने कहा, वहां पर सभी समाज के लोग थे, ब्राह्मण समाज के लोग भी वहां पर बैठे थे। एक सिंपल समाज के अंदर की बातों पर चर्चा कर रहे थे। मेरा किसी को भी आहत करने का मन नहीं था। और खासकर ब्राह्मण समाज, जिसने हमें ज्ञान और दिशा देने का काम किया है। हमें तो जन्म देने से लेकर आज कर ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद ही मिलता रहा है। इसलिए अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।
ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में नमो युवा रन में सीएम नायब सैनी ने लगाई दौड़