Haridwar-Dehradun Landslide : मलबा गिरने से हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग बाधित

0
69
Haridwar-Dehradun Landslide : मलबा गिरने से हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग बाधित
Haridwar-Dehradun Landslide : मलबा गिरने से हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग बाधित

कई ट्रेनों के आवागमन पर असर, मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा रेल प्रशासन

Haridwar-Dehradun Landslide (आज समाज), देहरादून : पहाड़ों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी है। जिससे मलबा निचले स्थानों पर आ रहा है और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसी ही घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब पहाड़ों से मलबे के साथ बड़ी चटाने नीचे गिर गई। मलबा और चट्टानें गिरने से हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग बाधित हो गया।

इससे कई ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा। हालांकि गनीमत यह रही की जिस समय यह मलबा रेल लाइन पर गिरा उस समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने सभी नजदीकी स्टेशनों पर सूचना भेजी जिससे जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दिया गया।

बाढ़ से उत्तर भारत के हाल बेहाल

उत्तर भारत में इस बार मानसून के दौरान जहां बादल खूब बरस रहे हैं वहीं पहाड़ों में बादल फटने की घटनाएं भी पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा हो रही हैं। यही कारण है कि पहाड़ों से बहकर आए पानी से मैदानी हिस्सों में बाढ़ ने भयानक रूप धारण कर लिया है। पंजाब, हरियाणा और यूपी में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक तरफ जहां पंजाब में लगभग सभी जिले बाढ़ प्रभावित है वहीं हरियाणा के आठ और उत्तर प्रदेश के भी कई जिले यमुना की चपेट में आने से बाढ़ग्रस्त हैं।

यूपी में नदियों में आई बाढ़ आगरा, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फरुखार्बाद, कन्नौज समेत कई जिलों में कहर बरपा रही है। सैकड़ों गांव टापू बन गए हैं। शहर की कालोनियों में भी पानी घुस गया है। लाखों को आबादी प्रभावित है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।

पंजाब के हालात सबसे ज्यादा खराब

इस बार बाढ़ के कारण उत्तर भारत में सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब को उठाना पड़ा है। यहां पर करीब चार लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही अभी तक 48 लोगों के मारे जाने का समाचार है। वहीं प्रदेश में अभी तक एक लाख 75 हजार हेक्टेयर के करीब फसलें नष्ट हो चुकी हैं। इसके साथ हजारों एकड़ भूमि और सैकड़ों घर बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं। बाढ़ के हालात का जायजा लेने के आज पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान अस्पताल से कैबिनेट की बैठक लेंगे।

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Encounter : सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़, अधिकारी सहित तीन जवान घायल