Gurugram News : निगमायुक्त ने नागरिकों की शिकायतें सुन दिया शीघ्र समाधान का भरोसा

0
81
Gurugram News : निगमायुक्त ने नागरिकों की शिकायतें सुन दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
गुरुग्राम नगर निगम में लोगों की शिकायतें सुनते निगमायुक्त।

(Gurugram News) गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सीधे तौर पर सुनीं। विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने सडक़, जल निकासी, सीवर जाम, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण जैसे मुद्दों को निगमायुक्त के समक्ष रखा। निगमायुक्त ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा।

नगर निगम जनता की सेवा के लिए

उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की सेवा के लिए है। नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी जिम्मेदारी है। हर शिकायत को ट्रैक किया जाएगा और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को समाधान की सूचना भी दी जाए।

यह भी पढ़ें : Gurugram News : जनरल परेड के दौरान यातायात पुलिस को डीसीपी ने दिए उचित दिशा-निर्देश