Gurugram News : इतिहास का काला अध्याय साबित हुआ आपातकाल : सुरेश यादव

0
64
Gurugram News : इतिहास का काला अध्याय साबित हुआ आपातकाल : सुरेश यादव
कार्यक्रम में मौजूद सुरेश यादव व अन्य।
  • भाजपा ने इमरजेंसी की त्रासदी को जन-जन तक पहुंचाया

(Gurugram News) गुरुग्राम। वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी सुरेश यादव ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लिए गए इस फैसले की कटु शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि आपातकाल की त्रासदी इतिहास का काला अध्याय साबित हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश में बेवजह आपातकाल घोषित कर आम जनता के अधिकारों का हनन किया गया। अचानक आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या की गई। देश के बड़े नेताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस की सरकार और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू कर मानवाधिकारों का हनन किया। सुरेश यादव ने कहा कि आपातकाल का दंश अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता से भी भयावह था। देश की लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली का गला घोंटकर राजनीतिक वर्चस्व स्थापित किया गया।

पूरे देश में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया

सुरेश यादव ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और आम जनता को इसी त्रासदी से अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। सुरेश यादव ने कहा बीजेपी हर साल आपातकाल दिवस का आयोजन करती रही है लेकिन इस बार आपातकाल की 50वीं बरसी संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाई गई। सुरेश यादव ने कहा कि बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान हत्या दिवस पर लोगों को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उत्पन्न की गई इस त्रासदी के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ तमाम मंत्री गण और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष समारोह में पहुंचकर ापातकाल के दंश को लोगों के सामने रखा। सुरेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी को भी आपातकाल के काले अध्याय से अवगत कराया गया। युवाओं को बताया गया कि किस तरह से आपातकाल के दौरान आम लोगों के अधिकारों का हनन किया गया।

यह भी पढ़े : Gurugram News : भारत को आत्मनिर्भर बनाने में पंचगव्य उत्पाद महत्वपूर्ण: पूरन यादव