रंगला पंजाब चढ़दी कला फंड जुटाने संबंधी मुहिम को विश्व स्तर पर मिला भरपूर समर्थन
Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश के वे ग्रामीण एरिया हुए हैं जो दरियाओं के किनारे बसे हुए थे। उन्होंने कहा कि इन एरिया में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अब जबकि बाढ़ का पानी उतर चुका है तो प्रभावित एरिया में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि अगले 45 दिनों तक मुफ्त चिकित्सकीय जांच की जाएगी और दवाइयां वितरित की जाएंगी। गंभीर मामलों वाले मरीजों को इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार, पंजाब को मजबूत और खुशहाल बनाने के इरादे से बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने भी किया बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज फाजिल्का जिÞले का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 45 दिनों के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जीवन को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा है। हम किसी भी गंभीर बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने जिले के गैर-सरकारी संगठनों से भी बैठक की और बाढ़ संकट के दौरान निभाई गई जनसेवा की भूमिका की सराहना की।
डॉ. बलबीर सिंह ने मिशन चढ़दी कला के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारे पंजाबी हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेबसाइट … पर जाकर दान दिया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार यह राशि बाढ़ राहत कार्यों पर खर्च करेगी। साथ ही, उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों से अपील की कि वे लोगों के मानसिक और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किसी एक गांव को गोद लें।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 7.6 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू