Gold Price Today(आज समाज) : सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव काफी तेजी से बदल रहे हैं। सोने की कीमतों के असर के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आ रही है। 4 अगस्त को सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,506 रुपये बढ़कर 99,759 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत 98,253 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी की कीमत 1,862 रुपये बढ़कर 1,11,508 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी 1,09,646 रुपये पर थी। इस समय सोने के आभूषण बनवाना एक सपने जैसा लगता है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले से सोने के मौजूदा भाव जानना ज़रूरी है। तो आइए जानते हैं 22 और 18 कैरेट सोने का भाव क्या है?
सोने के ताज़ा भाव क्या हैं?
IBJA के भावों के अनुसार, 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 99360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹91379 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने का भाव ₹74819 प्रति तोला है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव ₹58359 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। इसमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। चाँदी का भाव ₹111508 प्रति किलोग्राम है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन सोमवार से शुक्रवार तक सोने और चाँदी के भाव जारी करता है। इसमें GST शामिल नहीं है। IBJA द्वारा कीमतें दिन में दो बार जारी की जाती हैं, एक बार दोपहर में और दूसरी बार शाम 5 बजे। सोने के आभूषणों पर GST लागू होने के बाद, कीमतों में और वृद्धि हुई है।
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,100 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950 प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमत
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,40,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950 प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल में सोने की कीमत
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,45,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,000 प्रति 10 ग्राम है।
यह भी पढ़े : LPG Gas Price : रसोई गैस सिलेंडर के दाम हुए कम , नई दरें जारी