Gold Pirce Today : सोने की कीमतों में आयी गिरावट ,देखे भाव

0
360
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव , देखे भाव
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव , देखे भाव

Gold Pirce Today : आज सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। इन दिनों सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। 29 जुलाई, 2025 को एक बार फिर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह खबर सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी हो सकती है। हालांकि, बिना जीएसटी के सोने की कीमत 98 हज़ार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98274 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 113590 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए एक नज़र डालते हैं सोने के ताज़ा भाव पर:-

सोने के ताज़ा भाव क्या हैं?

IBJA के भावों के अनुसार, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90019 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73706 प्रति तोला है। वहीं, 14 कैरेट सोने की कीमत ₹57490 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई है। इसमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। चांदी की कीमत ₹113590 प्रति किलोग्राम है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन सोमवार से शुक्रवार तक सोने और चांदी की कीमत जारी करता है। इसमें GST शामिल नहीं है। आईबीजेए द्वारा कीमतें दिन में दो बार जारी की जाती हैं, एक बार दोपहर 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे। सोने के आभूषणों पर जीएसटी लगने के बाद कीमतों में और बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़े : PM Fasal Bima Yojana : अगर आप भी पाना चाहते है फसल बीमा का मुआवज़ा तो इन नियमो का पालन करना बेहद जरुरी