Panipat News: पानीपत में खेलते समय तीसरी मंजिल से गिरी बच्ची, मौत

0
183
Panipat News: पानीपत में खेलते समय तीसरी मंजिल से गिरी बच्ची, मौत
Panipat News: पानीपत में खेलते समय तीसरी मंजिल से गिरी बच्ची, मौत

बेटी के लिए मांगी थी कुलदेवी से मन्नत
Panipat News (आज समाज) पानीपत: शहर में एक बच्ची की खेलते समय मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जैसे ही उसे बच्ची के गिरने का पता चला तो वह दौड़ती हुई नीचे गई। इसके बाद बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉच्युर्री में भिजवा दिया।

पहली संतान बेटी होने की मांगी थी मन्नत

पानीपत के डाडोला रोड पर किराए के क्वार्टर में रह रहे बच्ची के पिता पुनीत ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के काठीधारा गांव के रहने वाले हैं। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी कुलदेवी के पास गए थे। जहां उन्होंने अपनी पहली संतान बेटी होने की प्रार्थना की थी। प्रार्थना से शादी के करीब 1 साल बाद ही उनकी पहली बेटी पुदिमा हुई थी।

बच्ची की मां तीसरी मंजिल पर धो रही थी बर्तन

शनिवार को बेटी की मां बर्तन धोने के लिए क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर गई थी। वह अक्सर छत पर ही बर्तन साफ करती थी। बेटी भी मां के पीछे-पीछे चली गई। छत पर अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्ची छत से नीचे गली में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में पंचायतों की काम करने की पावर बढ़ी