Punjab Farmers Protest: कल देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

0
338
Punjab Farmers Protest: कल देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान
Punjab Farmers Protest: कल देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

18 दिसंबर को चलाया जाएगा रेल रोको अभियान
Punjab Farmers Protest (आज समाज) पटियाला: शंभू व खनौरी बार्डर पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने कल देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। 18 दिसंबर को पंजाब में 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। 18 दिसंबर तक कोई जत्था दिल्ली कूच नहीं करेगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढूÞनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी आज खनौरी बार्डर पर जाएंगे। चढ़ूनी 20 दिन से मरणव्रत पर बैठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति भी बनाई जा सकती है।

शंभू बार्डर पर किसान ने निगला जहर

वहीं गत दिवस पंजाब के किसानों की दिल्ली कूच करने के दौरान हरियाणा पुलिस ने झड़प हो गई। किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे व वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। जिसमें 10 किसान घायल हुए। करीब 2 घंटे बाद यानी 2 बजे दिल्ली मार्च को टालते हुए किसानों के जत्थे को वापस बुला लिया गया। इस बीच शंभू बॉर्डर पर किसान ने आत्महत्या की कोशिश की। किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि लुधियाना के खन्ना के किसान ने जोध सिंह ने सल्फास निगला है। गंभीर हालत के चलते उन्हें पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : रिश्वत लेने के आरोप में हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष गिरफ्तार