Faridabad News : सोमवार को निगमायुक्त की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को देनी होगी प्रगति रिपोर्ट

0
100
Faridabad News : सोमवार को निगमायुक्त की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को देनी होगी प्रगति रिपोर्ट
प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट का कार्य करते हुए।
  • लाल डोरा आबादी/आबादी वाले प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट और प्रॉपर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन पर सरकार सख्त : स्वप्निल रविंद्र पाटिल

(Faridabad News) फरीदाबाद। लाल डोरा/आबादी वाली प्रॉपर्टी के कागजातों को निगम कार्यालय में जमा करने के बाद लाभार्थी नगर निगम से सर्टिफिकेट प्राप्त कर एक रुपए में अपने लाल डोरे की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा कर मालिकाना हक ले सकता है। जिससे लाभार्थी सरकार की अन्य योजना का लाभ भी उठा सकेगा। निगम के एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविंद्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लाभकारी योजना को सफल बनाने के लिए सभी जॉन के जॉइंट कमिश्नर और क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कर्मचारियों को भेजकर प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करायें।

प्रॉपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रॉपर्टी में रहने का प्रमाण देना होगा

उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रॉपर्टी में रहने का प्रमाण देना होगा। जिसमें मुख्य रूप पिछले 10 वर्षों का बिजली या 10 साल का पानी का बिल या ऐसा दस्तावेज जो राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित हो और आबादी दे लाल डोरा में स्वामित्व का स्पष्ट रूप से उल्लेख करता हो।

एडिशनल कमिश्नर रविंद्र पाटिल ने कहा कि निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी का सेल्फ सर्टिफिकेशन कराना बेहद ज़रूरी है ताकि सरकार की ऑनलाइन सेवाओं को लाभ लाभार्थी घर बैठे ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन में मौके पर ही प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है।

जिन्हें प्रॉपर्टी मालिक स्वयं सत्यापित करता है उसके बाद निगम के सभी टैक्स वह घर बैठकर ही निगम को जमा करा सकते हैं और अपने शहर के विकास में भागीदार बन सकते हैं। निगम द्वारा आज चंदावली,सरूरपुर,स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी,सेक्टर 29, बल्लभगढ़ ऊंचा गांव, गौंची, सेक्टर 55 में उपरोक्त कार्य के लिए कैंप लगाये गए और डोर टू डोर लोगो से मिलकर यह कार्य पूरा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्ण पाल गुर्जर