- गीता का संदेश हमें मानवता को धर्म, कर्म और कर्तव्य का दिखाता है मार्ग : महापौर प्रवीण बत्रा
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने युवा सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2047 तक विकसित भारत के जो संकल्प का आह्वान किया गया है, उसे पूरा करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने कहा कि भारत की आधे से ज़्यादा आबादी युवा है, जो आत्मनिर्भर बनकर देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना सकती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान विकसित भारत का आधार है और विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है।
11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला द्वारा आज जिला कार्यालय अटल कमल पर आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत विषय पर एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर व संकल्प पत्र भरकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। युवा सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की।
उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया। पंकज रामपाल ने युवाओं से हर घर स्वदेशी- घर घर स्वदेशी का नारा बुलंद करने, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और उनके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि स्थानीय उद्योगों को बल मिले और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें।
‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ का दिया नारा
हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ का नारा दिया ताकि सभी में यह भावना जागृत हो कि पूरा प्रदेश एक ही परिवार की तरह है, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने हमेशा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है।
फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा (जोशी) ने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की पावन भूमि हरि की भूमि है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पवित्र धरती कुरुक्षेत्र पर गीता का अमर संदेश दिया था, जो आज भी मानवता को धर्म, कर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। है।
गीता हरियाणा की पहचान है, और यही पवित्र भूमि युवाओं को कर्म, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है। हरियाणा की यह भूमि वीरता, परिश्रम और संस्कृति की प्रतीक है। भाजपा जि़ला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने हरियाणा के गौरव, संस्कृति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा की संस्कृति और इतिहास अत्यंत गौरवशाली बताया।
इस अवसर पर युवा सम्मलेन में राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, आत्मनिर्भर भारत अभियान की जिला संयोजक सीमा भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, जि़ला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, अनुराधा डिगवाल, पुनीता झा, सुनील कुमार, जि़ला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, अरुणिमा सिंह, शिवम रत्न, मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने का दृढ़ निश्चय किया।
यह भी पढे : Jind News : विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका होगी अग्रणीय : डॉ. कृष्ण मिड्ढा


