Faridabad News : कौराली गांव में युवा भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
163
Faridabad News : कौराली गांव में युवा भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
गांव कौराली में तिरंगा यात्रा निकालते हुए।

Faridabad News(आज समाज) बल्लभगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां भारती के वीर जवानों के शौर्य के सम्मान में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सोमवार को फरीदाबाद जिले के विधानसभा तिगांव के मंडल तिगांव गांव कोरली में शहीद गोपाल भाटी शहीद स्मारक तक आयोजित तिरंगा यात्रा बहुत भव्य तरीके से निकाली गई। इलाके के सभी गांवों के सम्मानित व्यक्तियों ने भागीदारी रही।

जहां भारत माता के नारों से पूरे गांव में जोश और उत्साह का माहौल रहा। इस कड़ी में शहीद स्मारक पर शहीद गोपाल भाटी के बड़े भाई को सम्मानित भी किया । जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा भी लगाया जा रहा है।

आज देश का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित

उनके नेतृत्व में देश के वीर जवानों का सम्मान बहुत बढ़ गया है आज सभी लोग सेना के वीर जवानों को बहुत नजर से देखते है और उनका मान सम्मान भी करते है आज देश का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित है तो देश की सेना की बदौलत ही है आज इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिराज त्यागी, कृष्ण भाटी मंडल अध्यक्ष, नेपाल भाटी, अशोक सरपंच महामंत्री, राजेश सरपंच, सुधीर मेहता ,सरदार रेशम सिंह, राजेन्द्र तालान , रुपेश पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच रोहतान, महेंद्र भाटी, रुद्रपाल, देवकरण वकील के अलावा कौराली के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े : Faridabad News : मुख्य सिपाही पदोन्नती के लिए फरीदाबाद पुलिस के 397 सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा