- तहसील में आए लोगों में रोष
- दो महीने से कागजातों की कमी : नरेंद्र मोर
आज समाज नेटवर्क, जींद:
Expensive Prices in Alewa Tehsil: अलेवा तहसील में फर्द व अन्य कार्यो के लिए कागजात नहीं मिलने के चलते लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। तहसील में काम कराने पहुंचे नगूरां निवासी परमल, जगबीर तथा शाहपुर निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि उनको अलेवा तहसील में फर्द आदि लेने के लिए कागजात की जरूरत पड़ती है लेकिन करीब दो महिने से तहसील में एक फर्द के लिए भी कागजात नहीं है।
मंहगे दामों पर कागजात Expensive Prices in Alewa Tehsil
जिसके कारण उनको बाहर बनी दुकानों से मंहगे दामों पर कागजात आदि खरीदने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विडबंना देखिए कि जब विभाग द्वारा फर्द निकालने के पूरे रुपये लिए जाते हैं तो फिर लोगों को एक साधे कागजात के लिए कर्मचारियों द्वारा बाहर बनी दुकानों का रूख क्यों करवाया जाता है। इसके लिए अनेक बार संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
अलेवा तहसील में कागजातों की कमी
जिसके कारण तहसील में काम कराने पहुंचे लोगों को मानसिक तथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन के आलाधिकारियों से अलेवा तहसील में कागजातों की कमी को पूरा करने की मांग की है ताकि लोगों को अपने कामों के लिए बाहर बनी दुकानों से मंहगे दामों पर कागजात आदि नहीं खरीदने पड़े।
दो महीने से कागजातों की कमी : नरेंद्र मोर
मामले को लेकर अलेवा तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क नरेंद्र मोर ने बताया कि करीब दो महीने से फर्द आदि लिए कागजातों की कमी है। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों के पास डिमांड भेजी हुई है। जल्द ही तहसील में कागजातों आदि की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
कागजातों की कमी लेकिन फिर भी चलाया जा रहा काम Expensive Prices in Alewa Tehsil
नायब तहसीलदार हरीश चंद्र ने बताया कि कागजातों से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। जनता की सुविधा के लिए उनके पास किसी प्रकार की कागजातों की कमी नहीं है। हालांकि विभाग से करीब दो महीने से कागजात नहीं मिले हैं, लेकिन अपने स्तर पर लोगों का काम चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ये भी पढ़ें : How To Clean Sofa: कम बजट में कैसे हो सकती है सोफ़े की सफ़ाई