Who is Isha Rikhi: कौन है बादशाह की पत्नी ईशा रिखी, शादी के 5 महीने में ही हुए अलग, जानें तलाक की वजह?

0
45
Who Is Isha Rikhi: ईशा रिखी और रैपर बादशाह के 5 महीने में अलग होने की खबर से हलचल मच गई है. पंजाबी फिल्मों से पहचान बनाने वाली ईशा अब ‘बिग बॉस 20’ को लेकर भी चर्चा में हैं.

Who Is Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते में आई दरार ने एंटरटेनमेंट जगत में हलचल बढ़ा दी है. मार्च में दोनों की शादी की खबर सामने आई थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही. इसके बाद लोगों की दिलचस्पी ईशा रिखी की जिंदगी और करियर को लेकर भी बढ़ गई है.

कौन हैं ईशा रिखी?

चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और मॉडलिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 2’ से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद वह ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदास’ और ‘देसी रोमियोज’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

पंजाबी सिनेमा में पहचान बनाने के बाद ईशा ने साल 2018 में फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म में उनके साथ राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश नजर आए थे. फिल्मों के अलावा ईशा कई ब्रांड विज्ञापनों और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

5 महीने में क्यों टूटा रिश्ता?

शादी के कुछ ही महीनों बाद अलग होने के फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, बादशाह और ईशा ने अलगाव की वजह सार्वजनिक नहीं की है. दोनों ने सिर्फ आपसी सहमति, सम्मान और निजी जिंदगी की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही है.

इस बीच ईशा की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है. उन्होंने लिखा था कि कुछ लड़ाइयां शरीर पर निशान नहीं छोड़तीं और वह अपने पति के प्रभाव और ताकत के डर से लंबे समय तक खामोश रहीं. हालांकि, इस पोस्ट को उनके मौजूदा रिश्ते से जोड़कर देखना महज अटकल है.

‘बिग बॉस 20’ से क्या है कनेक्शन?

ईशा रिखी के अलगाव की टाइमिंग को ‘बिग बॉस 20’ से भी जोड़कर देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं. ऐसे में कैमरों के सामने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल उठना तय माना जा रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि शो में पहुंचने के बाद ईशा अपने रिश्ते और अलगाव को लेकर क्या खुलासा करती हैं.