बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाका करेगी ‘रामायण’!, एडवांस बुकिंग से 43 Cr की कमाई

0
144

Ramayana opening day earning: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। दरअसल, जितनी किसी फिल्म की सफल ओपनिंग होती है, उतनी रामायण ने रिलीज से 5 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में कमा लिया है। इससे साफ है कि यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर सकती है। रामायण पार्ट 1 का एडवांस कलेक्शन भारत और विदेशों में जबरदस्त रहा है।

15 दिन पहले एडवांस बुकिंग

रामायण की एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी और इसका फायदा भी मेकर्स को खूब मिल रहा है। अभी फिल्म की रिलीज को पांच दिन बचे हैं, लेकिन देश-विदेशों में फिल्म ने 40 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।

लाखों एडवांस टिकटें बिकीं

सैकनिल्क के मुताबिक, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही रामायण का लोग इतनी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं कि इसकी लाखों टिकटें बिक गई हैं। भारत में रामायण की अभी तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी हैं और कमाई 19.89 करोड़ रुपये के पार है।

अब तक 43 करोड़ की कमाई

भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर अभी से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये के पार कमाई कर ली है। यह कलेक्शन 5 दिन पहले का है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन रामायण दुनियाभर में धांसू कमाई कर सकती है।

रामायण के सितारे

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, यश, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, शीबा चड्डा, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेनमाघरों में रिलीज होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]