Haryana News: अंबाला में किशोर ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों ने कहा- नहीं थी किसी तरह की अनबन

0
34
अंबाला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बलदेवनगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Haryana News: अंबाला जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के बलदेवनगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे किशोर जतिन अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। जैसे ही परिजनों की नजर पड़ी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वभाव से शांत था जतिन

जतिन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक, जतिन स्वभाव से बेहद शांत और मिलनसार था। उसकी किसी से कोई अनबन भी नहीं थी।

जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की।