Desert Warrior: दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई सऊदी अरब की ये फिल्म

0
442
Desert Warrior: दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई सऊदी अरब की ये फिल्म
Desert Warrior: दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई सऊदी अरब की ये फिल्म

पिक्चर को बनाने में 1400 करोड़ रुपए आया था खर्च, 6 करोड़ रुपए की हुई थी कमाई
Desert Warrior, (आज समाज), मुंबई: जब भी कोई फिल्म बनाई जाती है, तो उसपर मेकर्स अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, ताकि फिल्म में कहीं भी कोई कमी न रह जाए। ऐसे में हर काम को बारीकी से करने में खूब पैसा भी खर्च होता है। ज्यादातर बड़े बजट की फिल्में सफल हो जाती हैं, लेकिन कई बार फ्लॉप का भी सामना करना पड़ता है।

सऊदी अरब ने भी काफी हाई बजट की एक फिल्म बनाई, जो हाल ही में रिलीज हुई। पर बॉक्स आॅफिस पर हाल ऐसा हुआ कि बजट का 1 प्रतिशत भी कमाना मुश्किल हो गया। मेकर्स ने उसपर खूब सारा पैसा तो लगाया ही था, साथ ही हॉलीवुड स्टार्स को भी कास्ट किया गया था।

डेजर्ट वॉरियर 23 अप्रैल 2026 को हुई थी रिलीज

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है डेजर्ट वॉरियर। 23 अप्रैल 2026 को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। बताया जाता है कि इस फिल्म की टीम को ट्रेनिंग देने के लिए विदेश से सऊदी अरब एक खास टीम भी बुलाई गई थी। ऐसे में सेट पर हर दिन 400-500 लोगों की मौजूदगी होती है। 2021 में एमबीसी स्टूडियो ने डेजर्ट वॉरियर का ऐलान किया था। उसके बाद लंबे समय तक फिल्म के प्रोडक्शन का काम चला। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को बनाने में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब लगभग 1400 करोड़ खर्च हुए।

6.56 करोड़ की हुई कमाई

एंथनी मैकी, आयशा हार्ट, बेन किंग्सले, शार्ल्टो कॉपले, सगी बुआ जिला जैसे सितारे इस फिल्म में अहम रोल में दिखे। बॉक्स आॅफिस पर फिल्म का जादू नहीं चल पाया। बॉक्स आॅफिस मोजो के अनुसार वर्ल्डवाइड 695,564 अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई, जो कि भारतीय रुपये में 6.56 करोड़ होते हैं। यानी फिल्म का हाल बॉक्स आॅफिस पर बहुत बुरा हुआ।

फिल्म की कहानी

फिल्मों का हिट और फ्लॉप होना लगा रहता है, लेकिन शायद ही अब तक कोई भी फिल्म इतनी बुरी तरह पिटी हो। ऐसे में डेजर्ट वॉरियर अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमारी हिंद की कहानी है, जो एक क्रूर शासक से बचकर भागती। उसके बाद एक डाकू की मदद से वो अरब के कबीलों को एक साथ करती है और फिर उस शासक के खिलाफ युद्ध करती है।

ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

  • TAGS
  • [post_tags]