Kangana Ranaut Hrithik Roshan: सालों पुराने झगड़े की फिर हुई वापसी! कंगना ने ऋतिक को सुनाई खरी-खोटी, कही ऐसी बात

0
48
Kangana Ranaut Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का पुराना विवाद फिर चर्चा में है. ऋतिक के सोशल मीडिया कमेंट पर कंगना ने पलटवार करते हुए उन्हें विवाद बढ़ाने से बचने की सलाह दी.

Kangana Ranaut Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने पुराने विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कंगना रनौत ने भी पलटवार किया. कंगना ने ऋतिक के कमेंट को अपने खिलाफ एक तरह का निशाना बताया और उन्हें ऐसी बातों से बचने की सलाह दी.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक रोशन के बयान वाली एक खबर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा:“प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको आपका परफेक्ट पार्टनर मिल गया है. आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हो. आप अब कमिटेड रिलेशन में हैं, तो किसी महिला को इस तरह टारगेट करना आपको सूट नहीं करता. बेहतर होगा कि आप उन लोगों की आलोचना करें जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान कर रहे हैं. आग में घी डालना और अपनी गर्लफ्रेंड को असहज करना बंद कीजिए. उम्मीद करती हूं आपको समझ आएगी और आप ये बेफिजूल की बातें करना छोड़ देंगे.

ऋतिक रोशन ने किस पोस्ट पर किया था कमेंट?

ये विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी की एक पोस्ट वायरल हुई. इस पोस्ट में लिखा गया था कि “दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए.”

इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सही मान लेना क्योंकि वो किसी दूसरे व्यक्ति को पसंद नहीं करता, समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है. उन्होंने लिखा कि किसी भी मामले में सही संदर्भ और तथ्यों के आधार पर बात होनी चाहिए. ऋतिक के इस कमेंट को कई लोगों ने पुराने कंगना विवाद से जोड़कर देखा.

क्या है ऋतिक और कंगना का पुराना विवाद?

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था. उस समय कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को लेकर कुछ बातें कही थीं और अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया था. उन्होंने दावा किया था कि दोनों की नजदीकियां फिल्म काइट्स (2010) और कृष 3 (2013) के दौरान बढ़ी थीं.

हालांकि, ऋतिक रोशन ने इन दावों को खारिज किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने कभी किसी को-स्टार को डेट नहीं किया और उनके बारे में चल रही खबरें गलत हैं.

मामला पहुंचा था कानूनी लड़ाई तक

विवाद बढ़ने के बाद ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजा था और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर सफाई मांगी थी. बाद में उन्होंने मानहानि का मामला भी दर्ज कराया. इसके जवाब में कंगना की ओर से भी कानूनी कार्रवाई की गई. इसके बाद दोनों के बीच लंबी कानूनी प्रक्रिया चली, जिसमें कथित ईमेल बातचीत और पुराने दावों को लेकर काफी चर्चा हुई.