अल्लू अर्जुन की राका में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
Janhvi Kapoor, (आज समाज), मुंबई: जाह्नवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ट्रेडिशनल लुक अपनाया है जो उन पर खूब जंच रहा है। जाह्नवी कपूर ने रिंपल और हरप्रीत का डिजाइन किया हुआ शानदार गहरे काले रंग का लहंगा पहना है, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। इस सेट में एक घेरदार स्कर्ट है जिस पर एंटीक गोल्ड रंग के पेजली और फूलों के बारीक डिजाइन की शानदार कढ़ाई की गई है।

जाह्नवी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, खुद से वादा किया था कि बस एक झलक दिखाऊंगी लेकिन ये कॉम्बो। जाह्नवी के इस लुक पर फैंस कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ लिख रहे हैं। एक ने लिखा, ये ग्लो और ये कॉम्बो। एक ने कमेंट किया, हमेशा खूबसूरत। एक ने लिखा, प्रिंसेस।

इस ट्रेडिशनल आउटफिट को कई रंगों वाली कढ़ाई वाली चोली और हल्के मैटेलिक बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने अपने लुक को संजनी ज्वेल्स की खास ज्वेलरी और मीरा महादेविया के बैग के साथ कैरी किया है।
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई


