Entertainment News: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, कमाई में हर रिकॉर्ड से आगे निकली

0
91

Entertainment News: अजय देवगन स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ कमाई के मामले में रोज नए झंडे गाड़ रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर डंका पीटती नजर आ रही है। कमाई का आलम यह है कि फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि यह अजय देवगन के फिल्मी करियर की पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

तीसरे दिन सबकी गद्दी हिलाई

इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी बंपर कमाई की। ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन शानदार कमाई करते हुए ‘गदर 2’, ‘पठान’ जैसी फिल्मों की गद्दी हिला दी। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन ₹61.00 करोड़ की कमाई करते हुए तीन दिनों में अजय देवगन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

₹176.50 करोड़ कमाए

तीन दिनों में इस फिल्म ने कुल मिलाकर ₹176.50 करोड़ की कमाई देसी बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर ₹272.80 Cr कमाई कर ली है। ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की है, जो करीब ₹20.00 करोड़ है।

‘सिंघम अगेन’ को भी पछाड़ा

अगर इस फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन की तुलना खुद अजय देवगन की टॉप फिल्मों ‘सिंघम अगेन’ और ‘तान्हाजी: अनसंग वॉरियर’ से करें, तो ‘दृश्यम 3’ काफी आगे निकल गई है। ‘सिंघम अगेन’ ने तीसरे दिन ₹35.75 करोड़ की कमाई की थी और तीन दिनों में फिल्म ने ₹121.75 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। वहीं ‘तान्हाजी: अनसंग वॉरियर’ ने तीसरे दिन केवल ₹26.08 करोड़ की कमाई की थी।

  • TAGS
  • [post_tags]