संजय दत्त की वजह से हो गई थी बुरी तरह फ्लॉप!
Kshatriya, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक दिव्या भारती का 5 अप्रैल 1993 को, 19 साल की उम्र में बंबई स्थित अपने पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई थी। उनके निधन हालात ने कई तरह की साजिशों से जुड़ी अटकलों को जन्म दिया, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे एक दुर्घटना माना गया।
मौत से 10 दिन पहले रिलीज हुई थी फिल्म
हालांकि उनके निधन से 10 दिन पहले ही सनी देओल के साथ उनकी फिल्म क्षत्रिय रिलीज हुई थी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 26 मार्च, 1993 को रिलीज हुई थी, ठीक उनकी दुखद मृत्यु (5 अप्रैल, 1993) से 10 दिन पहले। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित, यह एक्शन से भरपूर मल्टी-स्टारर ड्रामा उनकी आखिरी फिल्म थी, जो उनके जीते जी रिलीज हुए। इसके पहले सनी देओल के साथ 1992 में उनकी विश्वात्मा भी रिलीज हुई थी।
मल्टीस्टारर फिल्म में थे ये बड़े अभिनेता
क्षत्रिय एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें दिव्या भारती और सनी देओल के साथ संजय दत्त, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्री, राखी गुलजार, कबीर बेदी, प्रेम चोपड़ा जैसे शानदार कलाकारों की टोली थी। इस फिल्म में सुनील दत्त ने स्पेशल कैमियो किया था।
संजय दत्त की वजह से फ्लॉप हुई थी फिल्म?
क्षत्रिय फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी वहीं क्रिटीक्स ने भी इसकी सराहना की थी। लेकिन 5 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन ड्रामा की रफ्तार 3 करोड़ रुपये कमाने के बाद धीमी हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह थी 1993 के मुंबई बम धमाके मामले में संजय दत्त का नाम आना और उनका जेल जाना। संजय की गिरफ्तारी के चलते फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई जिसकी वजह से यह बॉक्स आॅफिस पर असफल रही।
क्षत्रिय की कहानी
क्षत्रिय (1993) जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी राजस्थान में बुनी गई है। यह फिल्म दो शाही राजपूत परिवारों- मिरतागढ़ और सूरजगढ़ के बीच चली आ रही, पीढ़ियों पुरानी दुश्मनी पर केंद्रित है। कहानी इन परिवारों के बेटों (सनी देओल और संजय दत्त) के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों लंदन में तो दोस्त होते हैं, लेकिन हालात उन्हें इस दुश्मनी में घसीट लेते हैं, जिसके बाद वे इस खून-खराबे को रोकने का प्रयास करते हैं।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर


