संजय दत्त ने की खलनायक रिटर्न्स की घोषणा
Khalnayak 2, (आज समाज), नई दिल्ली: साल 1993 में आई संजय दत्त की एक्शन-क्राइम फिल्म खलनायक काफी पसंद की गई थी। कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और सुभाष घई का डायरेक्टशन, हर चीज ने लोगों का दिल जीत लिया था। यही वजह थी कि फिल्म सुपरहिट हो गई थी और आज भी संजय के करियर की बेस्ट फिल्मों में खलनायक का नाम लिया जाता है।
तमाम फैंस उस समय एक्साइटेड हो गए जब 24 अप्रैल की शाम संजय दत्त ने खलनायक 2 की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक टीजर वीडियो भी रिलीज कर दिया और बता दिया कि उनकी फिल्म का सीक्वल आने वाला है।
फैंस काफी खुश हो गए। लेकिन, जरा ठहरिए। अभी ये फिल्म बहुत शुरूआती स्टेज पर है। जानकारी के अनुसार अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है। डायरेक्ट कौन करेगा, ये भी पता नहीं है। एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल नहीं हुआ। अगर कुछ पक्का है तो वो बस संजय दत्त हैं, जो इस फिल्म में एक बार फिर से अपने पुराने किरदार बल्लू के रोल में नजर आएंगे।
सुभाष घई डायरेक्टर नहीं करेंगे खलनायक रिटर्न्स
खलनायक 2 को खलनायक रिटर्न्स का नाम दिया गया है। टीजर लॉन्चिंग के लिए 24 अप्रैल को मुंबई में एक इवेंट का आयोजन हुआ, जहां सुभाष घई से सवाल हुआ कि क्या वो ही इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इसपर उन्होंने न में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे। हालांकि, मेंटॉर के तौर पर वो प्रोजेक्ट से जुड़े रहेंगे।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर


