Bigg Boss 20: आज से शुरू होगा सलमान खान का शो, थीम से लेकर प्राइज मनी तक जानें सब कुछ

0
203

Bigg Boss 20: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आज यानी 6 सितंबर से दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है. शो के नए सीजन को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. इस बार मेकर्स ने शो की थीम से लेकर घर के डिजाइन तक में कई दिलचस्प बदलाव किए हैं.

‘बिग बॉस 20’ की खास थीम

इस सीजन की थीम ‘तथास्तु’ रखी गई है. शो के प्रोमो में सलमान खान इसकी झलक दिखा चुके हैं. खास बात यह है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को एक अनोखा ‘वरदान’ मिलने वाला है.

दरअसल, सीजन के सबसे अहम नियम के मुताबिक, शो से एलिमिनेट होने वाला कंटेस्टेंट एक बार दोबारा वापसी कर सकेगा. यानी किसी कंटेस्टेंट के बाहर होने के बाद उसे ‘वरदान’ के जरिए शो में दूसरी जिंदगी मिलने का मौका दिया जाएगा.

रंग-बिरंगा होगा बिग बॉस का घर

इस बार Bigg Boss का घर भी बेहद रंगीन अंदाज में तैयार किया गया है. इंटीरियर में नेचुरल थीम का इस्तेमाल किया गया है. गार्डन एरिया में पेड़ पर लिपटे विशाल सांप की आकृति आकर्षण का केंद्र है. वहीं स्विमिंग पूल को शार्क के आकार में बनाया गया है.

घर के बेडरूम में रंग-बिरंगी दीवारें नजर आएंगी. इसके अलावा ‘रूम नंबर 20’ नाम का एक सीक्रेट रूम भी बनाया गया है, जिसकी जानकारी कंटेस्टेंट्स को शो शुरू होने के बाद ही मिलेगी.

कितनी होगी प्राइज मनी?

‘बिग बॉस 20’ की प्राइज मनी फिलहाल 50 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि टास्क के दौरान रकम में बदलाव संभव है. पिछले सीजन के विजेता गौरव खन्ना को भी 50 लाख रुपये मिले थे. अब देखना होगा कि इस सीजन का विजेता कितनी रकम अपने नाम करता है.

सलमान खान एक बार फिर शो की कमान संभालेंगे. इस सीजन में उनका अंदाज पहले से कुछ अलग नजर आने वाला है. हालांकि वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने और उनके गेम की कमियां बताने का सिलसिला जारी रहेगा.

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स

इस सीजन में 18 कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की बात सामने आई है. इनमें आम्रपाली दुबे, माही विज, अमन गांधी, मैरी कॉम, काजी तौकीर, कुशल तंवर यानी गुल्लू, अरिश्फा खान, आसिफ खान, ईशा रिखी, रोहेद खान, कनिका मान, फैजल खान, रैपर यूंग डीएसए, रिया आहिर, खुशी दुबे, उदिति सिंह, रीति तिवारी और लव गिल के नाम शामिल हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]