फिल्म द ओडिसी के प्रीमियर में दिखाया ग्लैमरस अवतार
Dimple Kapadia, (आज समाज), मुंबई: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया अपनी अदाकारी के साथ-साथ फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, 69 साल की डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म द ओडिसी के प्रीमियर में पहुंचीं, जो मुंबई में आयोजित हुआ था। इस इवेंट के लिए डिंपल कपाड़िया ने द ओडिसी के प्रीमियर नाइट में अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई स्टाइलिश लुक कैरी किया था।

रेड कारपेट पर डिंपल कपाड़िया ने क्विल्टेड वेस्टकोट और सरोन्ग-स्टाइल स्कर्ट के ऊपर लॉन्ग कोट पहना था। इस पर बांधनी मोटिफ और रेशन का वर्क था जो उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था। डिंपल कपाड़िया ने अपने क्लासी लुक को ओवर-शेप्ड पेंडेंट, गोल्ड बैंगल्स के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने मिनिमल मेकअप यूज किया। अपने ओवरआॅल ब्लैक लुक में डिंपल कहर बरपा रही थीं।

डिंपल कपाड़िया सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन फैशन डिजाइनर्स या स्टाइलिस्ट के जरिए शेयर की गई उनकी तस्वीरें हमेशा इंटरनेट पर धमाल मचाती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने व्हाइट बोल्ड लुक में सभी के होश उड़ा दिए थे।
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई


