Delhi Breaking News : आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय : रेखा गुप्ता

0
87
Delhi Breaking News : आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय : रेखा गुप्ता
Delhi Breaking News : आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय : रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम ने किया आपातकाल पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि आज से ठीक 50 साल पहले देश में लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था। जिसकी बुरी यादें आज भी लोगों को याद है। उन्होंने कहा कि यह वो दौर था जब लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार ही निरकुंश हो गई और लोगों को जबरदस्ती उठाकर या तो जेल में डाल दिया गया या फिर उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा 25 जून 1975 लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। 25 जून 1975 को लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेल में डाल दिया गया था और बिना किसी गलती के उन्हें सजा दी गई थी, वे 21 महीने तक जेल में रहे।

भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस

ज्ञात रहे कि देश में आपातकाल 25 जून 1975 को लगा था, जिसके 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा ने देशभर में संविधान हत्या दिवस मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेंट्रल पार्क में 1975 आपातकाल पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भाजपा अध्यक्ष ने भी कांग्रेस पर कसा तंज

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। नड्डा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोपा और देश के संविधान की हत्या कर दी थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि देश पर शासन करने का अधिकार केवल एक परिवार को है। कांग्रेस अभी भी नरेंद्र मोदी जैसे साधारण पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के विचार को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़ें : Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार ने छुआ 2025 का उच्चतम स्तर