Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, 600 से ज्यादा की मौत

0
117
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, 600 से ज्यादा की मौत
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, 600 से ज्यादा की मौत

6.3 मापी गई भूकंप की तीव्रता, सैकड़ों लोग मलबे के नीचे दबे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Afghanistan Earthquake  (आज समाज), काबुल : अफगानिस्तान में एक बार फिर से जबरदस्त भूकंप ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। यह विनाशकारी भूकंप रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि आया। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। लेकिन इस तीव्रता से कहीं ज्यादा नुकसान भूकंप ने किया है। अभी तक की जानकारी के अनुसाार इस भूकंप से अभी तक 600 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

भूकंप का केंद्र जलालाबाद शहर के नजदीक था

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर आया। जलालाबाद की आबादी करीब दो लाख है और यह राजधानी काबुल से सड़क मार्ग से 100 मील से भी कम दूरी पर है। रातभर शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मौतें कुनार प्रांत में हुई हैं। सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भूकंप से देश के कुछ पूर्वी प्रांतों में गंभीर जान-माल का नुकसान हुआ है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा डिटेल शेयर नहीं किया है।

अफगानिस्तान में पहले भी आए हैं विनाशकारी भूकंप

यह पहला मौका नहीं है जब अफगानिस्तान में इस तरह का विनाशकारी भूकंप आया हो। इससे पहले 2023 में आए भूकंप में चार हजार लोग मारे गए थे। तालिबान सरकार ने इस भूकंप वहीं 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 1,000 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान में ताकतवर भूकंपों का इतिहास रहा है। भूकंप के लिहाज से हिंदूकुश पर्वतमाला एक्टिव माना जाती है, जहां हर साल भूकंप आते हैं। अफगानिस्तान, भारत और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच में स्थित है। ये फॉल्ट लाइन अफगानिस्तान के हेरात तक जाती है। प्लेट्स में हलचल होने पर भूकंप आता है।

ये भी पढ़ें : PM Modi China Visit : क्या जिनपिंग के सुझाव पर आगे बढ़ेंगे भारत-चीन के रिश्ते