Haryana News : हरियाणा में लगे भूकंप के झटके

0
79
Haryana News : हरियाणा में लगे भूकंप के झटके
Haryana News : हरियाणा में लगे भूकंप के झटके

2.5 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज दोपहर 12:34 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले गत रात्रि रात 12:46 पर रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अब 12 घंटे बाद झज्जर में भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा के पास रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रदेश में पिछले 20 दिन में 5 बार भूकंप आ चुका है।

भूकंप के लिहाज से 12 जिले संवेदनशील

भूकंप के लिहाज से हरियाणा में 12 जिले संवेदनशील हैं। इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सस्ता गैस सिलेंडर लेने से कतरा रहे बीपीएल परिवार