Dushyant Chautala Targeted CM Saini : बोले – ‘यात्राओं’ की बजाय प्रदेश की जनता की ‘यातनाओं’ पर ध्यान दें मुख्यमंत्री

0
70
Dushyant Chautala Targeted CM Saini : बोले - 'यात्राओं' की बजाय प्रदेश की जनता की 'यातनाओं' पर ध्यान दें मुख्यमंत्री
Dushyant Chautala Targeted CM Saini : बोले - 'यात्राओं' की बजाय प्रदेश की जनता की 'यातनाओं' पर ध्यान दें मुख्यमंत्री

Sirsa News, (आज समाज), सिरसा : पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी पर निशाना साधा, वहीं बम ब्लास्ट मामले में दिल्ली सरकार को भी फेलियर बताया। वहीं दुष्यंत ने कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर भी प्र्तिक्रिया दी। दुष्यंत ने कहा कि वोट चोरी की प्रथा शुरू ही कांग्रेस ने की। आरोपों पर इलेक्शन कमीशन को भी इस गंभीर विषय पर श्वेत पत्र जारी कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

सैनी पर निशाना साधते हुए बोले प्रदेश के सबसे विफल मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए बोले हरियाणा प्रदेश के सबसे विफल मुख्यमंत्री नायब सैनी। उनके यात्राओं की बजाए प्रदेश की जनता की यातनाओं पर ध्यान दें। जापान से केवल पांच हजार करोड़ निवेश के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्री पर भी सवाल उठाया। दुष्यंत चौटाला आज अपने निवास स्थान पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। दुष्यंत जेजेपी की स्थापना दिवस रैली को लेकर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

पिछले एक वर्ष से हर वर्ग परेशान

दुष्यंत ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर कहा कि हर चीज पांच गुना महंगी कर दी और ऑनलाइन के नाम से आम नागरिक की जेब पर सरकार ने बोझ डाल दिया हैं। जेजेपी की स्थापना दिवस रैली को लेकर दुष्यंत बोले कि जींद के जुलाना में होने वाली रैली की जिम्मेवारी देंगे। अजय सिंह चौटाला कार्यकाताओं की ड्यूटी लगाएंगे। सरकार की विफलता को किया उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से हर वर्ग परेशान है। राशन कार्ड, पेंशन, महिलाओं की स्कीम जैसी मूलभूर्ति योजनों में बड़ी कटौती हुई है।

कानून व्यवस्था पर सवाल

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जो घटनाक्रम हुए वो दर्शाता है कि सरकार ने  कोई पुख्ता कदम नहीं उठाये हैं। दिल्ली के लाल किले पर घटना के तार फरीदाबाद से जुड़ने पर बोले कि इंटेलिजिन फैलियर, जांच तुरंत प्रभाव से हो। धान की खरीद पर बोले कि खुद सरकार कटघरे में सैकड़ों करोड़ रूपये की नकली बिलिंग और करोड़ों रुपए फर्जी खातों में डाले गए हैं। अन्नदाता के नाम पर चाहे धान हो या बाजरा में जो लूट मचाई, उन अधिकारियों और संबंधित इस में शामिल लोगों के खिलाफ उन्हीं धाराओं में कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

दिल्ली में हुए ब्लास्ट में सरकार का फेलियर बताया

दुष्यंत चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यात्राओं की बजाय प्रदेश की जनता की समस्याओं पर ध्यान दें। दुष्यंत चौटाला ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। इसके साथ ही दिल्ली में हुए ब्लास्ट में सरकार का फेलियर बताया है। इससे पहले जिला सिरसा की कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई, जिसमें जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: Noni Rana Arrested: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर नोनी राणा, काला राणा का भाई लंबे समय से था फरार