Donald Trump: युद्ध खत्म करे ईरान, शांति नहीं हुई तो और सैन्य हमले किए जाएंगे

0
56
Donald Trump
Donald Trump: युद्ध खत्म करे ईरान, शांति बहाली नहीं हुई तो और हमले किए जाएंगे

Donald Trump Threatens Iran, (आज समाज), वाशिंगटन: अमेरिकी सेनाओं द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम बरसाए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अब जंग समाप्त करने के लिए अपनी सहमति दे देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने धमकी दी v कि जल्द शांति बहाली नहीं होती है तो ईरान पर और सैन्य हमले किए जाएंगे।

ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाएं पूरी तरह नष्ट कीं

अमेरिकी राष्टÑपति ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं और भविष्य में हमले बहुत बड़े और बहुत आसान होंगे। उन्होंने कहा, यदि जल्द शांति नहीं आती है तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे। उनमें से ज्यादातर को कुछ ही मिनट में तबाह किया जा सकता है।

ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट करना था मकसद

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारा मकसद ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट करना था। उन्होंने अमेरिकी सेनाओं द्वारा सटीकता से की गई बमबारी को शानदार सफलता बताया। राष्टÑपति ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले तय कर लिया था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे और बगैर शांति ईरान के लिए त्रासदी होगी जो अब तक हुई घटनाओं से कहीं अधिक होगी।

हमले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा : संयुक्त राष्ट्र 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ईरान पर किए गए हमलों पर गहरी चिता जताई है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमले पहले से ही कगार पर खड़े क्षेत्र में एक खतरनाक वृद्धि व अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं।

तेजी से अनियंत्रित हो सकता है संघर्ष : एंटोनियो गुटेरेस

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस बात का खतरा बढ़ रहा है कि यह संघर्ष तेजी से अनियंत्रित हो सकता है और नागरिकों, क्षेत्र और दुनिया के लिए इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर व अंतर्राष्ट्रीय कानून के अन्य नियमों के तहत अपने दायित्वों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, इस खतरनाक समय में अराजकता के चक्र से बचना बहुत जरूरी है। इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता कूटनीति और उम्मीद व शांति है।

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War: अमेरिका भी जंग में कूदा, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर की बमबारी