Maa Lakshmi Upaay: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

0
69
Maa Lakshmi Upaay: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय
Maa Lakshmi Upaay: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

घर और व्यापार में धन संपदा में होगी वृद्धि
Maa Lakshmi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। घर, व्यापार में धन संपदा में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है।

लेकिन जब तक मां लक्ष्मी की कृपा न हो, इन सभी सुखों एवं शुभता की प्राप्ति संभव नहीं है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो यह उपाय अवश्य करें।

कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

  • लक्ष्मी मंत्रों का जाप: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के दौरान लक्ष्मी मंत्रों का जाप किया जा सकता है। लक्ष्मी बीज मंत्र ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:॥, लक्ष्मी गायत्री मंत्र ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥ और महालक्ष्मी मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥ पढ़े जा सकते हैं।
  • रखें स्वच्छता: जिस घर में साफ-सफाई अथवा स्वच्छता रहती है वहां मां लक्ष्मी विराजती हैं। स्वच्छ स्थान पर ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में घर को और खासकर मां लक्ष्मी के पूजास्थल को साफ रखा जाना चाहिए।
  • गोधूलि बेला में पूजा: शाम को सूर्यास्त के समय को गोधूलि बेला कहा जाता है। गोधूलि का अर्थ होता है गाय के पैरों से उठने वाली धूल, शाम के समय ही गाय चारा चरकर घर की ओर प्रस्थान करती है, इसलिए इसे गोधूलि बेला कहते हैं। इस समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है।
  • घी के दीये: मां लक्ष्मी के समक्ष घी के दीये जलाना भी अच्छा होता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न भी होती हैं।
  • शंख बजाना: मां लक्ष्मी की पूजा में शंख बजाने की विशेष मान्यता है। शंख को मां लक्ष्मी की पूजा से पहले बजाना खासकर शुभ होता है।
  • श्रीफल: नारियल को श्रीफल यानी श्री का फल कहा जाता है। श्री का अर्थ लक्ष्मी होता है। इस चलते मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल को पूजा में रखना अच्छा होता है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी के भोग व प्रसाद में भी नारियल शामिल कर सकते हैं।
  • झाड़ू का अनादर ना करना: माना जाता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है जिस चलते झाड़ू के अनादर को मां लक्ष्मी का अनादर समझा जाता है। झाड़ू को सही तरह से रखना इस चलते अनिवार्य होता है।

धन की कमी दूर करने के लिए यह उपाय भी करें

  • 108 कमल गट्टा ले लें और उसका माला पिरो लें। उसे माता लक्ष्मी जी के पास रख दें, जिससे घर में धन का आगमन बना रहता है।
  • यदि प्रत्येक दिन माता लक्ष्मी जी को कमल का फूल चढ़ाया जाए, तो लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं, घर धन से भरा रहता है।
  • जो धनिया सब्जी मसाला के रूप में प्रयोग करते हैं। खड़ी धनिया ले लें और लक्ष्मीजी के आसन के पास उसे फैला देते हैं, तो लक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती हैं।
  • जिस चंदन को मस्तक पर घिसकर लगाते हैं। चंदन की छोटी-छोटी लड़कियां बनाकर के नौ लड़कियां बनाकर के माता लक्ष्मी के पास रख दें, तो लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। उस घर में हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।
  • मुनक्का और मखाना दोनों को मिक्स करके लक्ष्मी जी के पास रखें तो लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और उनके ऊपर लक्ष्मी माता की कृपा हमेशा बरसती रहती है।

ये भी पढ़ें : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा आज का दिन

ये भी पढ़ें : आज के दिन करें माता लक्ष्मी की पूजा