Divyanshu Budhiraja Marriage : कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा की शादी में कुछ ही दिन शेष,  25 अगस्त को लेंगे सात फेरे

0
79
Divyanshu Budhiraja Marriage : कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा की शादी में कुछ ही दिन शेष,  25 अगस्त को लेंगे सात फेरे
Divyanshu Budhiraja Marriage : कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा की शादी में कुछ ही दिन शेष,  25 अगस्त को लेंगे सात फेरे

Divyanshu Budhiraja Marriage (आज समाज) : हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्द ही शादी के बंधंन में बंधने वाले है। दिव्यांशु बुद्धिराजा की शादी में कुछ ही दिन शेष रह गए है। शादी की रस्में 25 अगस्त को चंडीगढ़ में होगी। आपको बता दे की 8 जून को चंडीगढ़ में दोंनों की सगाई हुई थी।

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने साल 2024 में कांग्रेस की टिकट पर करनाल सीट से तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में दिव्यांशु बुद्धिराजा को 4 लाख 80 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। दिव्यांशु बुद्धिराजा को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

मंत्रियों-विधायकों को दिया इनविटेशन 

बुद्धिराजा ने खुद दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को न्योता दिया। इसके अलावा दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि मैंने हरियाणा सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित सभी कांग्रेस के नेताओं व अन्य मंत्रियों-विधायकों को इनविटेशन दिया है।

दिव्यांशु ने बताया कि यह पूरी तरह अरेंज मैरिज है। रिश्ते की शुरूआत किसी करीबी रिश्तेदार ने की थी, जिन्होंने आयना के परिवार से उनकी शादी की बात चलाई। इसके बाद पहली मुलाकात 27 मई को एक विवाह समारोह में हुई। मुलाकात में ही दोनों परिवारों को एक-दूसरे की सोच और संस्कार पसंद आए ।

दुल्हन डॉ. आयना गिल पेशे से डेंटिस्ट

दिव्यांशु बुद्धिराजा की होने वाली दुल्हन डॉ. आयना गिल पेशे से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पंजाब से बीडीएस और हिमाचल से एमडीएस की पढ़ाई की है। माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनके पिता अमरदीप सिंह गिल भी डॉक्टर हैं और चंडीगढ़ में खुद का क्लिनिक है। मां गिन्नी दुग्गल मोहाली में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हैं।

यह भी पढ़े : Annual FASTag : जाने वार्षिक फास्टैग पास किन राजमार्गों पर नहीं करेगा काम