Haryana News: दिग्विजय चौटाला जजपा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष बने

0
149
Haryana News: दिग्विजय चौटाला जजपा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष बने
Haryana News: दिग्विजय चौटाला जजपा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष बने

प्रो. रणधीर चीका को सौंपी प्रदेश प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा की जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की है। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर इन 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जजपा द्वारा दिग्विजय सिंह चौटाला को जजपा यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रो. रणधीर चीका को दिग्विजय चौटाला के स्थान पर प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया हैं। महिला प्रकोष्ठ में डॉ. किरण पूनिया को प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया मलिक को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

जजपा ने बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर धर्मपाल प्रजापत रिटायर्ड एक्सईएन और राजेश सैनी को बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। पूर्व विधायक रमेश खटक को एससी सेल का प्रदेश प्रभारी और एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई हैं। जजपा किसान सेल में रोशन ढांडा प्रदेश प्रभारी और नरेश द्वारका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रविंद्र सांगवान को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया है। इनके अलावा जजपा ने हलका प्रभारी के पद पर लाडवा में संदीप लाडा, नांगल चौधरी में विनोद भील और फिरोजपुर झिरका में शमसुद्दीन को नियुक्त किया है।

इनको भी मिली जिम्मेदारी

गुहला में हरपाल सिंह विर्क, कलायत में सेवा सिंह बालू, कैथल में संदीप गढ़ी, पूंडरी में विक्रम म्यौली, लाडवा में विनोद शर्मा, शाहाबाद में कुलदीप सैनी, थानेसर में योगेश शर्मा और पिहोवा में सरपंच गुरलाल वडैच को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अटेली में बेदू राता, महेंद्रगढ़ में दिनेश तंवर, नारनौल में सुरेंद्र पटीकरा, नांगल चौधरी में एडवोकेट प्रमोद ताखर, नूंह में आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका में वसीम अहमद और पुन्हाना में डा. तैयब हुसैन को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

हथीन में सुखराम डागर, होडल में हरदेव चौहान, पलवल में महेश डागर, महम में कृष्ण घणघस, गढ़ी सांपला किलोई में प्रवेश कंसाला, रोहतक में राजेश गुलिया और कलानौर में प्रवीन लांबा जेजेपी के हलका अध्यक्ष होंगे। इसके साथ जेजेपी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रभारियों और हलका अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, 6 से 9 जून तक मौसम रहेगा खुश्क

ये भी पढ़ें : हिसार के सीएससी संचालक ने पोर्न वेबसाइटों पर डाले बच्चियों के वीडियो, सीबीबाई ने किया गिरफ्तार