Deepika-Ranveer: दीपिका से रहम की गुहार! रणवीर सिंह ने कहा – ‘भगवान के लिए मुझ पर रहम करो’; जानें क्या है पूरा मामला

0
237
Deepika-Ranveer: दीपिका से रहम की गुहार! रणवीर सिंह ने कहा – 'भगवान के लिए मुझ पर रहम करो'; जानें क्या है पूरा मामला
आज समाज, नई दिल्ली: Deepika-Ranveer: बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी-न-किसी विषय पर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं हाल ही में एक इवेंट में रणवीर ने दीपिका से कहा, “भगवान के लिए मुझ पर रहम करो”, जो उनके फैंस के लिए हैरान कर देने वाला था। चलिए आइए जानते हैं रणवीर ने दीपिका को ऐसे क्यों बोला…

इस अंदाज में रणवीर ने कही ये बात 

दरसल दीपिका के फैशन सेंस पर रणवीर ने जो टिप्पणी की, वो उनके मजेदार अंदाज का हिस्सा थी। रणवीर ने यह बात हंसी-हंसी में कही, क्योंकि दीपिका उन्हें अक्सर फैशन और स्टाइल को लेकर सलाह देती रहती हैं।

दीपिका ने हंसी के साथ दी प्रतिक्रिया

दीपिका ने भी रणवीर के इस मजाकिया बयान पर हंसी के साथ प्रतिक्रिया दी, और दोनों के बीच का यह मजेदार पल दर्शकों को बहुत पसंद आया। दीपिका और रणवीर की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति समझ को देखकर फैंस को यकीन है कि इन दोनों के बीच का प्यार सच्चा और मजबूत है।