Ludhiana Bypoll Result Live : लुधियाना उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

0
55
Ludhiana Bypoll Result Live : लुधियाना उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
Ludhiana Bypoll Result Live : लुधियाना उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

सुबह नो बजे से आने शुरू होंगे रूझान

Ludhiana Bypoll Result Live (आज समाज), लुधियाना : लुधियाना पश्चिम के लिए 19 जून को हुए मतदान में डाली गई वोटों की गिनती का कार्य शुरू हो चुका है। यह गिनती खालसा कॉलेज फॉर वूमन के आॅडिटोरियम में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सुबह 9 बजे से रूझान आने शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि इस उपचुनाव को जीतने के लिए प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगाया था लेकिन मतदान मात्र 51.33% हुआ। जिससे सभी पार्टियां हैरान व परेशान दिखाई दी। फिर भी सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

उपचुनाव के परिणाम तय करेंगे 2027 की दिशा

इस उपचुनाव का नतीजा पंजाब में आप की राजनीतिक दिशा तय करेगा। वहीं इस सीट पर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की भी दिशा तय करेगा। इस सीट पर आने वाले परिणाम तय करेंगे कि 2027 में होने वाले चुनाव किस राजनैतिक दल के पक्ष में जा सकते है।

इस सीट के चुनाव परिणाम से यह तय होगा कि सूबे में अभी भी किस दल की हवा चल रही है। अगर इस सीट पर विपक्षी दलों में से किसी भी दल का उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज करवाता है तो यह आप के लिए खतरे की घंटी होगी। क्योंकि आप इस समय सत्ता में है और माना भी यह जाता है कि उपचुनाव में सत्ता पक्ष की ही जीत होती है।

हालांकि चुनाव के दौरान आप,कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपनी जीत को पक्का करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया है। इन दलों के बड़े नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों की जीत को पक्का करने के लिए खूब चुनाव प्रचार किया एवं रोड शो भी निकाले है। लेकिन चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि किस दल का लोगों के बीच अभी भी रूझान है।

आप के लिए इसलिए जरूरी है जीत

आप प्रत्याशी व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा की जीत आप कार्यकतार्ओं का उत्साह बढ़ाएगी।अगर इस सीट से दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के भारत भूषण आशु की जीत होती है, तो यह न केवल उनके राजनीतिक कॅरिअर के लिए एक बूस्टर डोज साबित होगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की नींव को मजबूत करेगा।आप के संजीव अरोड़ा के चुनाव जीतने से राज्यसभा में पंजाब की एक सीट खाली होगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल या पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया संसद में एंट्री कर सकते हैं।

भाजपा और शिअद समीकरण बिगाड़ सकती हैं

जानकारों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण भी मैदान में हैं। भाजपा और शिअद समीकरण बिगाड़ सकती हैं।राजनीतिक माहिरों के अनुसार उपचुनाव हमेशा सत्तापक्ष के हक में होता है, लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में बरनाला से आप को सत्ता में रहते हुए हार का सामना करना पड़ा था। बरनाला उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने आप के प्रत्याशी हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोट से हराया था।

ये भी पढ़ें : Mohali Crime News : एसयूवी में मिले मोहाली के परिवार के शव