Coronavirus: देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कल से 17 केस कम, कुल 7,383

0
63
Coronavirus
Coronavirus: देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कल से 17 केस कम
  • नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा 10 मौतें

Today Covid Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के मामलों में आज फिर कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज देश में कोविड के मामलों की कुल संख्या 7,383 है। बीते कल यह आंकड़ा 7,400 था। इस तरह पिछले कल से आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 17 कम मामले दर्ज किए गए। मौतों की संख्या इस साल जनवरी से अब तक 97 हो गई है।

केरल में भी मामले घटे, दिल्ली व एमपी में बढ़े

दिल्ली और मध्य प्रदेश में मामलों में 10 की वृद्धि हुई, लेकिन केरल में 102 की कमी आई। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के मामलों के कारण होने वाली मौतों में 10 की वृद्धि हुई और इस साल जनवरी से इस महामारी से होने वाली मौतों की कुल संख्या 97 हो गई है। 10 ताजा मौतों में दिल्ली में तीन, केरल में पांच और महाराष्ट्र में दो मौतें हुई हैं। नए वैरिएंट से एक दिन में ये (10 मौतें) सबसे ज्यादा मौतें हैं।

केरल में कुल केस अब 2007, गुजरात में 1441

केरल में 102 केस कम आने के बाद राज्य में कोविड के कुल मामलों की संख्या 2007 रह गई। वहीं दिल्ली में 10 नए मामले सामने आए जिसके बाद राजधानी में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 682 हो गई। गुजरात में बीते 24 घंटों में 4 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल कोविड मामलों की संख्या 1441 हो गई। पश्चिम बंगाल में कोविड के कुल मामले 747, महाराष्ट्र में 578, कर्नाटक में 573 और उत्तर प्रदेश में 238 केस हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Updates: देश में कोविड-19 के 269 नए केस दर्ज, 7400 हुई संख्या