Constitution Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने नौ भाषाओं में जारी किया संविधान का ट्रांसलेटेड वर्जन

0
28
Constitution Day
Constitution Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ भाषाओं में जारी किया संविधान का ट्रांसलेटेड वर्जन

President Draupadi Murmu On Constitution Day, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रीय संविधान दिवस (National Constitution Day) पर देश की राजधानी दिल्ली में पुराने संसद भवन स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आज 76वां राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हैं और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों सहित संसद के दोनों सदनों के सांसद इसमें शामिल हैं।

मुर्मू ने तीन तलाक पर रोक का भी जिक्र किया 

 

बता दें कि संविधान दिवस मनाने का फैसला इसके निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के मकसद से लिया गया था। 2015 में देश में पहला संविधान दिवस मनाया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर नौ भाषाओं में संविधान का ट्रांसलेटेड वर्जन जारी किया। इन 9 भाषाओं में पंजाबी, ओडिया, मराठी, मलयालम, कश्मीरी, तेलुगु, नेपाली, असमिया और बोडो शामिल हैं। द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीन तलाक पर रोक का भी जिक्र किया। उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने संविधान का महत्व समझाया।

उम्मीदों व आकांक्षाओं से तैयार हुआ संविधान : सीपी राधाकृष्णन 

सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा, हमारा संविधान त्याग, समझ व अनुभव के साथ ही उम्मीदों तथा आकांक्षाओं से तैयार हुआ है और इसकी आत्मा ने साबित कर दिया है कि भारत एक है और यह सदैव एक रहेगा। उन्होंने कहा, भारत का संविधान स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले हमारे देश के लाखों नागरिकों की मिली-जुली समझ, त्याग व सपनों को दर्शाता है। बता दें कि आज के ही दिन भारत का संविधान अपनाया गया था और इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 नवंबर 1949 को देश राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाता है।

बाबा साहेब अंबेडकर विधान के मुख्य निर्माताओं में से एक : मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी के बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन, 26 नवंबर, 1949 को, संविधान भवन के इसी सेंट्रल हॉल में, संविधान सभा के सदस्यों द्वारा देश के संविधान का मसौदा (ड्राफ्ट) बनाकर पूरा किया था। उसके बाद उसी वर्ष आज के दिन भारतीयों ने अपना संविधान अपनाया था। A ने बताया कि ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन, बाबा साहेब अंबेडकर, हमारे संविधान के मुख्य निर्माताओं में से एक थे।

ये भी पढ़ें: Constitution Day: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के लिए लिखा पत्र, बताया संविधान और वोट का महत्व