Haryana News: हरियाणा में नए सिरे से संगठन खड़ा करेंगी कांग्रेस, कल राहुल गांधी आएंगे हरियाणा

0
160
Haryana News: हरियाणा में नए सिरे से संगठन खड़ा करेंगी कांग्रेस, कल राहुल गांधी आएंगे हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में नए सिरे से संगठन खड़ा करेंगी कांग्रेस, कल राहुल गांधी आएंगे हरियाणा

संगठन को लेकर सीनियर नेताओं के साथ करेंगे बैठक, कांग्रेस कार्यालय में आने वाले गांधी परिवार के पहले सदस्य होंगे राहुल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब कांग्रेस नए सिरे से संगठन खड़ा करने की तैयारी में है। नए सिरे से संगठन निर्माण को लेकर कल यानि की 4 जून को राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय आएंगे। वहां संगठन निर्माण को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो हरियाणा के कांग्रेस कार्यालय में आएंगे। वह संगठन को लेकर सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद 1 महीने में प्रदेश के सभी जिलों में अध्यक्ष बनने की संभावना है। इसके लिए हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के लिए आॅब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होता है। कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए तैयारी कर रही है और 2025 में पूरे देश में कांग्रेस का संगठन बन जाएगा।

एक से ज्यादा आवेदन मिलने पर करवाया जाएगा चुनाव

इसे लेकर सोमवार को चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने जानकारी दी। कांग्रेस नेता जितेंद्र भारद्वाज भी इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने बताया है कि इसके लिए कांग्रेस का कोई भी नेता अप्लाई कर सकता है। ज्यादा आवेदन मिले तो चुनाव करवाया जाएगा।

1 महीने तक होगी जिला अध्यक्षों की घोषणा

कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी हरिप्रसाद ने पूरे हरियाणा में नए सिरे से संगठन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर राहुल गांधी सीनियर लीडरों की बैठक लेंगे। 1 महीने में प्रदेश में नए जिला अध्यक्ष बन जाएंगे। कांग्रेस का कोई भी नेता इसके लिए अप्लाई कर सकता है। हरिप्रसाद ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक जाएंगे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के 5 जिलों में आंधी-बारिश का आॅरेंज अलर्ट, 17 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना