Kurukshetra News: बेटियों के खिलाफ टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सैनी

0
80
Kurukshetra News: बेटियों के खिलाफ टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सैनी
Kurukshetra News: बेटियों के खिलाफ टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सैनी

कुरुक्षेत्र के गांव बुहावी में सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि सेना की अधिकारी बेटियों के खिलाफ टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें अपनी जांबाज बेटियों पर गर्व है। बहन सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने आॅपरेशन की ब्रीफिंग पूरे देश को दी है। गौरव की बात है हमारी बेटियां भी हमारी रक्षा सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर आतंकवाद को मजबूती से जवाब दे रही हैं।

बेटियों के खिलाफ इस प्रकार की बातें करना छोटी सोच का परिणाम है। सीएम सैनी आज कुरुक्षेत्र में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा के बुहावी गांव में पहुंचे थे। यहां पर भाजपा के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सीएम नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। नायब सैनी ने हाथ में तिरंगा पकड़ कर पूरे गांव का चक्कर लगाया।

भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा

कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने मंच से माता सीता और हनुमान की सिंदूर वाली कहानी सुनाई। उसके बाद उन्होंने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर शुरू किया गया उस दिन सीता नवमी और मंगलवार का दिन था। नवमी के दिन भारत की सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। कहा भी गया है कि शांत में ही शिव है और अशांति में प्रचंड रुद्र हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना

पानी के मामले पर पंजाब के सीएम भगवत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी परंपरा, कोई भी घर आता है तो हम उनको पानी पिलाते हैं। पंजाब की धरती गुरुओं-पीरों की धरती है और उन्होंने हमेशा ही मानवता का संदेश दिया है, लेकिन भगवंत मान किस दिशा में चल पड़े हैं ये आने वाले समय बताएगा। वहां की जनता उनको इसका जवाब जरूर देगी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सीईटी का फर्जी विज्ञापन वायरल करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार