उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में आई गिरावट
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में अब दिन में भी ठंड बढ़ने लग गई है। कारण पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का चलना है। अब प्रदेश के न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है, जिस कारण आने वाले दिनों में ठंड ओर बढ़ेंगी। हरियाणा में गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। हरियाणा में जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ था जो वह 10 डिग्री से नीचे आ गया है।
सामान्य से 7 डिग्री कम रहा यमुनानगर का तापमान
यमुनानगर जिले का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान गुरुवार को सोनीपत में तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके पीछे कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं को माना जा रहा है।
सोनीपत और हिसार की रात सबसे ठंडी
हरियाणा में गुरुवार को सोनीपत और हिसार की रात सबसे ठंडी रही। हिसार में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं महेंद्रगढ़ और नारनौल में तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो हिसार में 27.6, गुरुग्राम में 25.4, अंबाला में 28.2, पानीपत में 27.2 और यमुनानगर में 24.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
9 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क
हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोभ से नमी बढ़ी और बर्फबारी के उत्तरी हवाएं लगातार मैदानों की ओर चल रही है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 नवंबर तक हरियाणा में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।


