
CM Nayab Saini, (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ चंडीगढ़ में रेल यात्रियों से सार्थक संवाद कर स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में सहयोग का अनुरोध किया। सीएम सैनी ने कहा कि आज का यह अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।
सड़क और रेल मार्ग दोनों ही क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए
मोदी जी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में सड़क और रेल मार्ग दोनों ही क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आधुनिक ट्रेनों का परिचालन, नए रूटों का विकास, स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाएँ और बेहतर कनेक्टिविटी इन सभी ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।

विपक्ष ने पिछले 70 साल में राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया
आज विभिन्न रेलवे स्टेशन के पर मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग स्टेशनों पर इस अभियान का आगाज़ कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क कनेक्टीविटी, रेलवे मार्ग पर बहुत अधिक कार्य हुआ है। विपक्ष ने पिछले 70 साल में राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से हम अपने देश को मजबूत कर रहे हैं।
रोहतक में जो घटना हुई उस पर ‘मुझे बहुत दुख’
रोहतक में खिलाड़ी हार्दिक की मृत्यु पर मुख्यमंत्री बोले कि रोहतक में जो घटना हुई उस पर मुझे बहुत दुख, मेरी परिवार से भी बात हुई है। पूरी घटना की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। कब ये पोल लगाए गए थे, किसको द्वारा लगाए गए, जो भी ज़िम्मेदार अधिकारी हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। घटना की पूरी जांच कराकर ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। खेल के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए,पंजाब के खिलाड़ियों के जीतने पर भी हमें खुशी होती है।
भगवंत मान ने और केजरीवाल पहले अपने राज्य के हालात देखें उसके बाद टिप्पणी करें
हमारी सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की बात की। भगवंत मान ने और केजरीवाल पहले अपने राज्य के हालात देखें उसके बाद टिप्पणी करें। पंजाब में नशा एक महीने में खत्म करने का बोला था लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं किया। पंजाब में खेल के मैदान में कैसे गोली मारकर खिलाड़ी की हत्या कर दी गई वो सबने देखा।
ये भी पढ़ें: Mahendergarh News: बेंगलुरु की महिला ने नारनौल से नाबालिग बॉयफ्रेंड को किया किडनैप

