Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बोले सीएम नायब सैनी-जहां पर कांग्रेस की सरकार वहीं पर होना चाहिए आंदोलन

0
298
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बोले सीएम नायब सैनी-जहां पर कांग्रेस की सरकार वहीं पर होना चाहिए आंदोलन
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बोले सीएम नायब सैनी-जहां पर कांग्रेस की सरकार वहीं पर होना चाहिए आंदोलन

कहा-किसानों को तमाम सुविधाएं दें रही हरियाणा सरकार
सीएम ने किसानों को पंजाब में आंदोलन करने की दी सलाह
(आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को बीड पिपली गांव में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे। गांव में पहुंचे पर ग्रामीणों ने सीएम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने भी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने पर जनता का आभार जताया। इसी कड़ी में लाडवा विधानसभा के बीड पीपली गांव को विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

पत्रकारों द्वारा किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हरियाणा के किसानों को सरकार द्वारा तमाम सविधाएं दी जा रही है। हरियाणा एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां पर सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। किसानों का हरियाणा में आंदोलन करने का कोई मतलब नहीं है। किसान आंदोलन कांग्रेस की देन है। इसलिए आंदोलन भी वहीं पर होना चाहिए जहां पर कांग्रेस की सरकार है।
कांग्रेस ने ही किसानों को एमएसपी बंद करने की बात कही थी।

कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम कर रही

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका श्राप खुद पर उल्टा पड़ गया। कांग्रेस के पास आज झूठ के अलावा और कुछ बोलने को नहीं है। इसके नेता लगातार जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज से जमीन की रजिस्ट्री करवाना हुआ महंगा