ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में फैली दहशत, चार घायल
Jalandhar Crime News (आज समाज), जालंधर : जिले के नकोदर क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में एक दम फायरिंग शुरू हो गई। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए और अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
नकोदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो गाड़ियां जब्त कीं और तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में घायल युवक युवराज, जो पास के जिम-कम-सर्विस स्टेशन में काम करता था, को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गोलीबारी के दौरान युवराज जिम से बाहर आया था और वह इस हिंसक झड़प में गोली का शिकार हो गया। इसके अलावा, एक गुट के युवक दिलप्रीत, निवासी कंग साबू, भी गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को जब्त किया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
बीते कल फगवाड़ा के गुरुद्वारे में चली थी गोलियां
फगवाड़ा के गांव हरदासपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुद्वारा साहिब से अचानक गोली चलने की आवाज आई। वहां एक के बाद एक कई फायर हुए। जिसके बाद गांव के लोग गुरुद्वारा की तरफ भागे। जब वे गुरुद्वारा पहुंचे तो देखा की तीन निहंग सिंह सहित कुल चार लोग गोली लगने से घायल हुए थे। सभी घायलों को पहले फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से घायलों को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया। घायलों में वह व्यक्ति भी शािमल था जिसपर फायरिंग करने के आरोप लग रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : एसएफजे का कार्यकर्ता रेशम सिंह गिरफ्तार