आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Chulkana Dham Yatra : वृंदावन ट्रस्ट ने पानीपत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाया है और पानीपत के लोगों को धर्म व अध्यात्म से जोड़े रखने के लिए प्रयासरत है। उक्त विचार पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षो से चुलकाना धाम पर छोटी छोटी यात्राएं जाती थी, लेकिन इस बार लगभग 21 हजार प्रेमियों की यात्रा का पहुंचना एक बहुत बड़ा शुभ संकेत है। Chulkana Dham Yatra

आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है चुलकाना धाम Chulkana Dham Yatra
उन्होंने कहा कि चुलकाना धाम आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है। ऐसे में इतनी बड़ी यात्रा का आयोजन करना पानीपत वासियों का कर्तव्य भी बनता है। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के संरक्षक सूरज दुरेजा ने कहा कि पानीपत में लाखों भक्त वृंदावन मथुरा गोवर्धन बरसाना हर वर्ष जाते हैं, लेकिन चुलकाना धाम के प्रति जागरूकता का अभियान वृंदावन ट्रस्ट पानीपत ने पिछले कुछ वर्षों से चलाया है। पानीपत के सभी नागरिकों को इसके लिए साधुवाद है। इस अवसर पर राकेश बंसल विकास गोयल, हरीश बंसल ने भी अपने विचार रखे। Chulkana Dham Yatra
Also Read : लाइफस्टाइल में ये 5 बड़े बदलाव लाकर बढ़ाएं अपनी उम्र 10 साल 5 Tips For Live Longer
Connect With Us : Twitter Facebook