Illegal Construction Demolished: ‘आप’ की सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारी, अवैध निर्माण ढहाये

0
461
Illegal Construction Demolished

आज समाज डिजिटल, पठानकोटः

Illegal Construction Demolished: पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनते ही नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। दशकों पहले हुए अवैध कब्जों पर वीरवार की सुबह पीला पंजा चला और भारी विरोध के बावजूद कई मकान और दुकानें ढहा दी गई। इसी के साथ कांग्रेसी पार्षद की विवादित बिल्डिंग को भी ट्रस्ट के पीले पंजे ने जमींदोज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि उक्त सभी लोगों को नोटिस दिए गए थे। कई बार कहा गया पर कब्जे नहीं हटाए गए। इसीलिए आज कब्जे हटाने आए हैं।

Read Also: Child women and child development competition will be organized: 0 से 6 आयु के बच्चों की महिला एवं बाल विकास करवाएगा प्रतियोगिता

कर्मचारी पर लाखों रुपए वसूली का आरोप लगाकर की धक्का मुक्की Illegal Construction Demolished

Illegal Construction Demolished

वहीं, लोगों ने ट्रस्ट की टीम में शामिल एक कर्मचारी पर लाखों रुपए वसूली के आरोप लगाकर उससे धक्का मुक्की भी की। लोगों ने कहा कि उक्त कर्मचारी उनसे कब्जा करने के एवज में लाखों रुपए वसूल चुका है। अब वह टीम के साथ वहां आकर उनके मकान और दुकानें गिरा रहा है। वीरवार सुबह नगर सुधार ट्रस्ट की टीम छयूटी एसडीओ अमृतपाल के नेतृत्व में सैली रोड पर पहुंचे। कब्जे हटाने के अभियान की शुरुआत पार्षद विजय भगत की बिल्डिंग से की गई। इसके बाद वह थाना कॉलोनी के पास पहुंचे। जहां ट्रस्ट की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

Read Also: Holi is Symbol of Love and Brotherhood: होली पर्व प्रेम व भाईचारे का प्रतीक : लोकेन्द्र फौगाट

कब्जा हटाने गए कर्मचारी को लोगों ने खदेड़ा Illegal Construction Demolished

कब्जा हटाने पहुंचे नगर सुधार ट्रस्ट की टीम में शामिल एक कर्मचारी को लोगों ने दौड़ा लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी उनसे लाखों रुपए की उगाही कर चुका है। दुकानदार तरजिंदर सिंह ने कहा कि उससे उक्त कर्मचारी ने 80 हजार लिए, नीना ने कहा कि उक्त कर्मचारी उससे डेढ़ लाख रुपए ले गया। उक्त लोगों ने कहा कि कर्मचारी धमकाता था कि अगर पैसे न दिए तो कब्जा हटवा दिया जाएगा। पैसे देने पर वह कब्जा बरकरार रखने का आश्वासन देता था। लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। जिसके बाद कर्मचारी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच माहौल शांत करवाया।

Read Also: Traffic and Non-Drug Aware: यातायात व नशा न करने के प्रति किया जागरुक

Read Also: Dushyant Chautala ने दी होली की शुभकामनाएं

SHARE