Charkhi Dadri News : मां अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

0
124
Tribute to mother Ahilyabai Holkar, huge crowd gathered in cultural program
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
  • न्यायप्रिय शासन और समाज सेवा की मिसाल बनी मां अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक मां अहिल्याबाई होल्कर की पावन जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को नगर की आदर्श पंजाबी धर्मशाला में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता एवं सम्माननीय अतिथि इस आयोजन का हिस्सा बने और मंा अहिल्याबाई को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री नवीन सैनी के द्वारा आयोजित किया गया

बतौर मुख्य वक्ता भिवानी महेंद्रगढ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर रहे। विशेष उपस्थिति प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा सुनीता दांगी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, इंद्र फौगाट बाउजी, जिला महामंत्री, भाजपा राष्ट्रदीप परमार की रही। इन्होंने अपने प्रेरणादायक विचार रखे। कार्यक्रम भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री नवीन सैनी के द्वारा आयोजित किया गया। संयोजक रिंकू जोगी तथा सह-संयोजक नवीन प्रजापति, विनोद सिंघमार रहे। कार्यक्रम में माँ अहिल्याबाई के जीवन, संघर्ष, समाज सेवा एवं न्यायप्रिय शासन पर प्रकाश डाला गया। नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियाँ भी लोगों को प्रेरित करती रहीं। आयोजन के दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

उन्हें स्मृति चिहन भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि जीवन को जीने की प्रेरणा हमें हमारे समाज के उन प्रसिद्ध विख्यात लोगों से लेनी चाहिए जिन्होंने अपना सारा जीवन ही केवल और केवल आम जनहित को आगे रखने व प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। ऐसी ही महान विभूति थी माँ अहिल्याबाई होल्कर जिन्होंने ताउम्र अपने शासन काल में समाज के उन सभी लोगों के लिए काम किया जो कि कही न कही कमजेार व वंचित श्रेणी में आते थे, उनका मानना था कि भारतीय संस्कृति को सुदृढ बनाने के लिए हर एक को अपना योगदान देना होगा तभी हम सही मायनों में राष्ट्र के पूरी तरह से उन्नत बना पाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को एकजुट रखने व सभी के बीच सौहार्द की भावना का विकास करने के लिए भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक माँ अहिल्याबाई होल्कर के विचार पूरी तरह से प्रासांगिक है। उनका मानना था कि समाज तभी सजग व जागरूक होगा जबकि हर एक स्थान व क्षेत्र में राष्ट्र को आगे ले जाने की भावना पूरी तरह से आत्मसात की जाएगी। अंत में उन्होंने आयोजन में उपस्थिति दर्ज करवाने वाले सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संजीव मडिया, केदारनाथ, रीतू गोयल, मनोज सरपंच, लीलाराम हिन्दुस्तानी, सुबेदार दयाराम, विजय अग्रवाल, इंद्र फौगाट, अजय चाहार सहित बडी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Charkhi Dadri News : भौतिक संसाधनों में लिप्त मानव खुद को और खुदा को भूल गया:ब्रह्माकुमारी