Charkhi Dadri News : सुशीला फौगाट बनी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी जिला अध्यक्ष, सांसद ने दी बधाई

0
82
Sushila Phogat became the acting district president of BJP Mahila Morcha, MP congratulated her.
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर बधाई देते सांसद धर्मबीर सिंह।
  • महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा सुशीला फौगाट की नियुक्ति: सांसद धर्मबीर

Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क )चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशीला फौगाट को हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की दादरी जिला की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह और उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि सुशीला फौगाट की नियुक्ति ना केवल उनके संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सुशीला फौगाट एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से दादरी जिला के महिला मोर्चा को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। सांसद ने कहा कि सुशीला देवी के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा। उनके अनुभव और कार्यकुशलता से जिले में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को महिलाओं के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार सुनिश्चित कर रही है कि राजनीति, सामाजिक कार्य, शिक्षा, और व्यवसाय सहित हर क्षेत्र में महिलाओं को प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाए। सांसद की धर्मपत्नी मुन्नी देवी ने भी सुशीला फौगाट को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी सहित जिला भिवानी व चरखी दादरी की पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:- Data mismatch on the Meri Fasal Mera Byora portal : मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का डाटा मिसमैच बन बड़ी समस्या