Charkhi Dadri News : सेवानिवृत कमांडेंट बजरंग शर्मा की अध्यक्षता में प्रथम बैठक में नए चेहरों को शामिल किया गया

0
76
New faces were included in the first meeting chaired by retired Commandant Bajrang Sharma
ब्राह्मण भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष कमांडेंट बजरंग लाल शर्मा।
  • ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी कमेटी का विस्तार किया

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी की अह्म बैठक अध्यक्ष सेवानिवृत कमांडेंट बजरंग लाल शर्मा व सरंक्षक विजय मोटू की अध्यक्षता में आयेाजित की गई जिसमें 101 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को शामिल कर आगामी रणनीति तैयार की गई।कस्बे के ब्राह्मण भवन में ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी के सरंक्षक विजय मोटू की अगुवाई में नवनियुक्त अध्यक्ष कमांडेंट बजरंग लाल शर्मा व महासचिव सुनील शर्मा से विचार विमर्श कर संगठन में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, प्रवक्ता इत्यादि पदों पर अन्य लोगों को भी शामिल किया गया तथा सभी पदाधिकारियों ने सभा द्वारा पिछले तीस वर्ष में करवाए गए कामकाज पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए अब तक के सहयोग के लिए सभी चौरासी गांवों के ग्रामीणों को आगामी समय में ग्रामीण स्तर पर होने वाली बैठकों में बढचढकर भागीदारी की अपील की।

भगवान परशुराम के उपदेश भी अन्य धार्मिक पर्वो की भंाति आपसी भाईचारे का प्रतिक है

ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा पहाड़ी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को छतीस बिरादरी एकजुट होकर समाज को नया रास्ता दिखाना चाहिए। भगवान परशुराम भी शांति के समर्थक थे लेकिन अन्याय सहना उन्होंने नहीं सीखा। वह महापुरुष भगवान विष्णुजी के छटे अवतार व चिंरजीवी रहते हुए कई सदियों तक विश्व विजेता रहे जो उनके पराक्रम का उदाहरण है। इससे हमें सीख मिलती है धरती पर कभी अधर्म का सामना होने पर उसके विस्तार की बजाए उसको खत्म करना चाहिए। भगवान परशुराम के उपदेश भी अन्य धार्मिक पर्वो की भंाति आपसी भाईचारे का प्रतिक है। ब्राह्मण सभा को प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करती है। हमें छतीस बिरादरी को एकजुट समाज को कुरीतियों से मुक्त करवाना चाहिए।

नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाएं पदाधिकारी

ब्राह्मण सभा सरंक्षक विजय मोटू ने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक गतिविधियों में पूरी तरह सक्रिय रहना चाहिए। मानव जीवन में परोपकार का समावेश जरुरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने समाज की युवा पीढी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। आज युवा पीढी पथभ्रष्ट हो रही है जिसको बचाने व समाज से नशा दूर करने के लिए मुहिम संचालित करना जरुरी है। बैठक में सिंदौलिया खाप चौरासी के पूर्व अध्यक्ष मा. अमरचंद चैहड़, खाप सरंक्षक व हरियाणा छात्र संघर्ष समिति के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय मोटू, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा, कन्नी अध्यक्ष रामनाथ शर्मा, अतरसिंह भांडवा, नेकीराम शर्मा, सरपंच प्रधुम्र शर्मा, संस्थापक कमलसिंह ओबरा, महासचिव सुनिल शर्मा, इंदराज, महेन्द्र शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रताप शर्मा, रामनिवास पिचौपा, कन्नी प्रधान प्रताप शर्मा, मा. तरुण शर्मा, पंकज शर्मा, रामनिवास शर्मा, चंद्रभान बड़दू, मा. अश्वनी बेरला, धनसिंह शास्त्री, पवन भांडवा, महाबीर कान्हड़ा, अनिल जेवली, राधेश्याम शर्मा, पवन शर्मा खरकड़ी, पवन शर्मा जेई, दिनेश उमरवास, कुलदीप शास्त्री, जगबीर शर्मा, बिहारी, धनपत सिंह, प्रीतम मांढी, रामौतार गोठड़ा, नरेश शर्मा डांडमा, रामप्रताप, पीतांबर, रामशरण बिठन, लक्षमीनारायण बिधनोई, रमेश शास्त्री भांडवा, सोमबीर बाढड़ा, सरपंच विजय हंसावास, तरसेम शर्मा, जगदीश थानेदार, सत्यव्रत डालावास, पूर्ण उमरवास, हीरालाल शास्त्री, देशराम शर्मा, निरंजन लाल कारी इत्यादि मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News : नैना सिंह चौटाला के ग्रामीण दौरे आज 23 जून को