Charkhi Dadri News : विधायक उमेद पातुवास व विधायक सुनील सांगवान ने झोझूकलंा खेल स्टेडियम का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया

0
38
MLA Umesh Patuwas and MLA Sunil Sangwan visited Jhojhu Kalan Sports Stadium and gave necessary guidelines to the administrative officers
झोझूकलां में होने वाली सीएम रैली के आयोजन को लेकर रैली परिसर का मुआयना करते विधायक उमेद पातुवास व विधायक सुनील सांगवान।
  • 24 जुलाई के सीएम दौरे के लिए प्रस्तावित रैली स्थल का जायजा लिया

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 जुलाई के आगमन पर झोझूकलां में होने वाली रैली के आयोजन को लेकर विधायक उमेद पातुवास, विधायक सुनील सांगवान, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास व भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी व मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां इत्यादि ने प्रस्तावित खेल स्टेडियम परिसर का दौरा कर मौका मुआयना किया तथा राज्य मुख्यालय के अधिकारियों से विचार विमर्श किया। रैली परिसर में भीड़ के लिए पंडाल से लेकर वाहनों की पार्किंग तक के लिए अलग अलग जगह को फाईनल किया गया।
गांव झोझूकलां के खेल स्टेडियम में पहुंचे विधायक सुनील सांगवान, विधायक उमेद पातुवास ने पहुंच कर रैली के लिए अलग अलग तैयारियों चर्चा की।

विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री हर विधानसभा में पहुंच रहे हैं 

रैली में सीएम नायब सिंह सैनी के आगमन व उनके साथ आने वाले प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों व वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत से लेकर आयोजन तक सलाह मशवरा किया गया। विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री हर विधानसभा में पहुंच रहे हैं और क्षेत्र की जनता को विकास योजनाओं का तोहफा दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के झोझू कलां में पहली बार मुख्यमंत्री के आने को लेकर लेकर क्षेत्र की जनता में विशेष उत्साह बना हुआ है।

खंड मुख्यालय पर होने वाली धन्यवाद विकास रैली को लेकर वह लगातार सीएम कार्यालय से संवाद कर नई विकास योजनाओं की स्वीकृति के लिए जुटे हुए हैं और यह रैली भीड़ व विकास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। विधायक सुनील सांगवान, विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि रैली में भाग लेने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता हर गांव के घर घर तक न्यौता देंगे तथा रिकार्ड संख्या में जनभागीदारी होगी। जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास व भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी, सरपंच अशोक झोझू ने कहा कि खेल स्टेडियम में प्रस्तावित रैली को लेकर जिला प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ता जल्द ही एक संयुक्त कार्यक्रम तय कर पूरी तैयारी करेंगे। रैली में क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी सौगातें मिलेंगी।

Charkhi Dadri News : किरण चौधरी, हुड्डा ने सदैव भाजपा से स्वयंहित साधे, हमने जनयसेवा के लिए गठबंधन किया: दिग्विजय चौटाला